पश्चिम बंगाल से आए तीन लोगों का डॉक्टर की टीम ने किया जांच, सब कुछ ठीक ठाक।

0
77
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 7 में भाड़े के मकान में पूर्व से रह रहे बाहर के एक दम्पति का डॉक्टर की टीम ने जांच किया। जहाँ प्रारंभिक जांच में किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आया। लेकिन इस बीच ट्रेवलिंग किए जाने के कारण बच्चे के साथ दम्पति को अपग्रेड हाई स्कूल उदा में बनाए गए कम्यूनिटी क्वारंटाइन भवन में भेज दिया गया।

वहीं दूसरी ओर दम्पति द्वारा डॉक्टर को अपना पता पश्चिम बंगाल के इटहर, रायगंज बताया गया। वहीं आधार कार्ड की मांग किए जाने पर डॉक्टर की टीम को खास बाजार, खड़गपुर, मुंगेर का पता लिखा हुआ आधार कार्ड दिखाया गया। दम्पति द्वारा बताए गए पते एवं आधार कार्ड में दर्शाए गए पते में भिन्नता होने के कारण इस मामले की जांच प्रशासन द्वारा किया जा सकता है।

- Advertisement -

प्रीतम कुमार
कोशी की आस@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा

- Advertisement -