मजबूत लोकतंत्र के निर्माण एवं कोरोना से बचाव के लिए जीविका दीदियों ने चलाया जागरूकता अभियान

0
103
- Advertisement -

मधुबनी जिला प्रशासन के आह्वान पर जीविका रहिका द्वारा मजबूत लोकतंत्र के निर्माण एव कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। रोशन प्रकास, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, रहिका के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह सह मतदाता जागरूकता अभियान जीविका दीदी के द्वारा खजुरी पंचायत में किया गया। कार्यक्रम में सभी जीविका दीदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में जाती, धर्म , समुदाय, व्यक्ति विशेष के ऊपर उठकर मतदान करने का संकल्प मतदाताओं को दिलाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि यह अभियान पूरे रहिका प्रखंड में ख़ास कर पिछले चुनाव में जहां- जहां निम्न मतदान प्रतिशत था वहां – वहां चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि मतदान के प्रति लोगों का इच्छाशक्ति का विकास औऱ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। मतदाता जागरूक होंगे उसके बाद ही जाति, धर्म, समुदाय से ऊपर उठकर वोट कर सकेंगे। आपका एक वोट देश का भविष्य बदल सकता है, आपका एक वोट आपका जीवन बेहतर बना सकता है। इसलिए 3 नवम्बर को सारा काम छोड़कर वोट जरूर करें।

- Advertisement -

वही क्षेत्रीय समन्वयक धीरज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता है जिसे हम मतदाता कहते है। मतदाता ही लोकतंत्र का भविष्य तय करता है।
दूसरी ओर सामुदायिक समन्वयक सारिका कुमारी ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश मे हरेक मतदाता का मत अमूल्य है। एक वोट से हार जीत का फैसला होता है, यदि हम जागरूक होंगे तो हमारा वोट सही व्यक्ति को जाएगा और वही व्यक्ति देश का विकास कर सकता है।अतः जागरूक औऱ जिम्मेदार मतदाता बने।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय समन्वयक कुंदन, दीपक ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में शोभा देवी, शिला देवी, गीता देवी, अंजू देवी, ममता देवी, कोमल देवी, गुलाबी देवी, काजल देवी ,पिंकी देवी ,सुनीता देवी, बुधनी देवी, अमेरिका देवी के साथ-साथ सैकड़ों जीविका दीदी उपस्थित थे।

राहुल यादव
कोशी की आस@मधेपुरा

- Advertisement -