बिहार : मैथेमैटिक्स गुरू के पढ़ाने के तरीके के मुरीद हुए द ग्रेट खली, वीडियो देख भेजा संदेश।

0
109
- Advertisement -

स्पेशल डेस्क
कोशी की आस@पटना

खेल-खेल में गणित सिखाते बिहारी गुरू आर के श्रीवास्तव कहते हैं कि मेरा हाथ ही कैलकुलेटर है। हम चाहें तो अपनी दस अंगुली की मदद से गणित में कैलकुलेशन को बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। आरके श्रीवास्तव के गणित पढ़ाने के रोचक तरीके का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट होने के बाद से देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की चर्चा हमेशा होते रही है। देश के दर्जनो चर्चित हस्ती आरके श्रीवास्तव के अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय शैक्षणिक कार्यशैली की सराहना कर चुके है।

- Advertisement -

23 जनवरी को द ग्रेट खली ने आर के श्रीवास्तव के रोचक पढ़ाने के तरीके वाले वीडियो को देख उन्हें फ़ोन कर एवं वॉट्सएप्प पर you are great bro लिखकर बधाई दिया। द ग्रेट खली पहले भी आरके श्रीवास्तव को अपने एकेडमी cwe में बुलाकर सम्मानित सम्मानित कर चुके है।

कुछ ऐसे पढ़ा रहे है वीडियो में शिक्षक आरके श्रीवास्तव
देखो हमारे हाथ में दस अंगुली हैं। अब मान लो 999 से 8 को गुणा करना है। तो हम अपने दायें हाथ से शुरुआत कर आठवें अंगुली को पकड़ लेंगे। आठवें अंगुली के पहले सात अंगुली हैं। और आठवे के बाद दो अंगुली हैं। अब 7 के साथ 99 और 2 लिख देंगे तो 7992 हो गया। जितने 9 रहेंगे उससे एक कम 9 दाहिने अंगुली की बची संख्या के साथ लिख कर बाये अंगुली की संख्या को इकाई स्थान पर लिख देते है। इस तरह अन्य कितने भी नौ साथ रहे उसका टेबल अंगुली की मदद से गुणा कर निकाल सकते हैं। तो बच्चों यह समझो कि हमारे हाथ में भी कैलकुलेटर है।

बिहार के बिक्रमगंज जिले के रोहतास के रहने वाले आर के श्रीवास्तव का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। आरके श्रीवास्तव ने प्रसिद्द पाईथागोरस थ्योरम को क्लासरूम प्रोग्राम में 52 अलग-अलग तरीकों से बिना रुके सिद्ध कर दिखाया है। इसके अलावा 200 क्लास से अधिक बार पूरे रात लगातार 12 घंटे गणित का निःशुल्क नाइट क्लासेज चलाकर स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के लिए जागरूक भी किया है।

- Advertisement -