मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी व फायरिंग, एक शख्स की मौत, कई घायल

0
107
- Advertisement -

मुंगेर – जिले में प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए भारी उत्पात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा तथा गोली चलानी पड़ी जिसमें एक व्यक्ति मारा गया। जबकि सात अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कोतवाली थाना इलाके के आज़ाद चौक पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन कराने के लिए अड़ी पुलिस, प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच जम कर हुई मारपीट और पथराव में 1 युवक की मौत हो गयी। दर्ज़नों लोग पुलिस और जवानों की पिटाई से गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। हंगामा को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से 3 अन्य लोग भी घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर और भागलपुर भेजा गया है।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर भारी उत्पात, पुलिस-पब्लिक के बीच खूनी संघर्ष

- Advertisement -

पहले चरण के चुनाव से पहले मुंगेर में श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच हुई पत्थरबाजी और गोलीबारी में 1 युवक की मौत हुई वहीं 3 अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। मामला चुनाव से पहले विसर्जन करने के मामले पर गर्म हुआ है। मुंगेर की बड़ी महारानी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कराने को लेकर पुलिस ने जम कर लोगों पर लाठियां बरसाई और गोलीबारी हुई। फिलहाल एसपी लिपि सिंह और डीएम राजेश मीणा घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं।

कोशी की आस@मुंगेर

- Advertisement -