नगर परिषद जमालपुर में स्थानीय लोगों ने गरीब एवं निस्सहाय लोगों के बीच खाने-पीने के सामानों का किया वितरण

0
201
- Advertisement -

विवेक कुमार यादव
कोशी की आस@मुंगेर

बिहार के मुंगेर जिले अंतर्गत नगर परिषद जमालपुर के वार्ड संख्या 14 में स्थानीय लोगों ने गरीब एवं निस्सहाय लोगों के बीच खाने-पीने के सामानों का वितरण किया एवं लोगों को लॉक डाउन के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने का काम किया है।

- Advertisement -

लोगों के बीच यह भी समझाया गया कि अगर हम लोग लॉक डाउन का पालन नहीं करते हैं, तो पता नहीं कितने लोग कोरोना के शिकार होंगे। अगर करोना को भगाना है तो सरकार के निर्देश का पालन करना होगा। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले और लॉक डाउन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। खाद्यान्न में चावल, दाल, आलू, नमक वगैरह का वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण में मुकेश कुमार चौरसिया, चंदन कुमार मंडल उर्फ फंटूश, नरेंद्र कुमार सिंघानिया, राज आर्यन, सुमन प्रकाश अन्य लोग शामिल थे।

- Advertisement -