मुंगेर : NOTMTA के द्वारा पॉलीथिन बंदी को लेकर जन-जागरूकता।

0
57
- Advertisement -

विवेक कुमार यादव
कोशी की आस@मुंगेर

नोन ओवन टेक्सटाइल्स मेन्यूफेक्चस ट्रेडर्स एसोसिएशन, बिहार के संस्थापक सह अध्यक्ष मुकेश कुमार चौरसिया के द्वारा बताया गया कि बिहार के कई जिले मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, मोतिहारी, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपर एवं अन्य जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

आगे बताया कि जन-जागरुकता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है कि सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग ना करे। पॉलिथीन से मानव जीवन में बहुत सारी हानिया उत्पन्न होती है। इससे बहुत सारी बिमारिया हो रही है। वातावरण भी दूषित हो रहा है। बिहार सरकार ने भी पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पॉलिथीन बिक्री, उपयोग करते पकड़े जाने पर दण्ड का भी प्रावधान है।अभियान के माध्यम से लोगों के बीच यह बताकर जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिहार के लगभग जिला पदाधिकारी महोदय को भी ई मेल, डाक के माध्यम से इस आशय में आवेदन समर्पित किया गया, किन्तु आज तक कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। हाल ही में मुंगेर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी जमालपुर ने सयुक्त छापेमारी के क्रम भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जप्त किया, साथ ही जुर्माना भी किया गया।

उन्होंने कहा कि इस जनहित के कार्य के लिये मैं और मेरे सहयोगी के तरफ से अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मुंगेर को धन्यवाद और आशा है कि आगे भी इसी प्रकार से प्रतिबंधित पॉलिथीन को भी जड़ से समाप्त करने में सहयोग मिलेगा। प्रथम चरण में मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, मोतिहारी, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपर में जन जागरुकता अभियान शुरु किया गया है। श्री चौरसिया ने पुलिस प्रशासन पर भी टिपण्णी कसते हुए किया कि पुलिस प्रशासन को भी पॉलिथीन प्रतिबंधित की जानकारी है के बाबजूद शराबबंदी की तरह पॉलिथीनबंदी पर करवाई क्यों नहीं होती?

- Advertisement -