जाप प्रमुख पप्पू यादव ने जमालपुर की सभा में नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर लगाया संगीन आरोप

0
286
- Advertisement -

मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर जिले के जमालपुर (166) विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार महेश यादव के चुनाव प्रचार के लिए जन अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने जमालपुर के फुल्का मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने नीतीश कुमार, नरेन्द्र मोदी एवं सुशील मोदी पर अपने बातों से जमकर प्रहार किया।

पप्पू यादव ने कहा कि लॉकडाउन के समय में फसे सभी प्रवासी मजदूरों को बिहार हमने लाया है और बाढ़ के समय हमने अपनी सारी संम्पति बेच दिया है और ५६ लाख लोगो को हम खाना पहुंचाते रहे। इस आपदा की समय में अगर नितीश कुमार अपने घर से नहीं निकले है और पटना में बाढ़ आया सुशील मोदी। इससे बड़ा चोर कोई नहीं मिलेगा सुशील मोदी दुनिया का सबसे बड़ा चोर है। हाफ पैंट पहन कर अपने बीबी के साथ घर छोड़कर भाग निकले।

- Advertisement -

श्री यादव ने यह भी कहा कि मुजफ्फरपुर में शेल्टर हाउस में 23 बच्चियों के साथ दुष्कर्म में बलात्कारी के पत्नी मंजू वर्मा को नितीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड से टिकट दिया। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार ने जमालपुर की जिंदगी बरबाद कर दिया है। मुंगेर का सारा कल कारखाना बंद करवा दिया है। उससे क्या उम्मीद करते है?

उन्होंने कहा कि हर लड़ाई को पप्पू ने लड़ा है। आज से 20 साल पहले मुँगेर के जमालपुर को ले पप्पू ने लड़ाई लड़ा है मुंगेर या जमालपुर में कोई भी दंगा या फसाद हुआ है, तब पप्पू थे उस वक्त लालू यादव कहा थे, वोट तो आपने लालू और नितीश को दिया है। नितीश को जात के नाम पर वोट दिया गया है।

आगे कहा कि अभी COVID के समय कोई भी राज नेता अपने घर से नहीं निकले है ! अकेला पप्पू यादव 70 लाख परिवारों के लिए 16 लाख करोड़ रूपए खर्च किया। पप्पू यादव ने भाषण के दौरान अपने प्रतिज्ञा पत्र को जनता के सामने मंच से दिखाया कि यदि बिहार की जनता पप्पू यादव पर भरोसा किया तो तीन साल के अंदर बिहार को एशिया का नम्बर ONE नहीं बनाए तो हम बिहार की राजनीती छोड़ देंगे और तीन महीना के अंदर जमालपुर की हर बेटी अपनी बहन के साथ मुंगेर जाएगी 12 बजे रात्रि को कोई अगर गलत निगाह से देख लिया तो जमालपुर के अंदर चाहे तो वो रहेगा या पप्पू रहेगा! तीन महीना के अंदर सभी माफिया या दलाल को जेल या शमसान, 6 माह के अंदर भ्रस्टाचार ख़त्म होगा।

विशाल कुमार और विवेक कुमार
कोशी की आस@मुंगेर

- Advertisement -