नहीं रहा जय वीरू का साथ, नीतीश कुमार ने सुशील मोदी के बिना लिया 7वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ

0
95
- Advertisement -

पटना : आज शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। सबसे पहले 3 मार्च 2000 को उन्होंने पहली बार शपथ ग्रहण किया था हालांकि वो सरकार महज 7 दिन में ही गिर गई थी। उसके बाद 24 नवंबर 2005 में उनकी बहुमत की सरकार बनीं। उसके बाद लगातार उनकी सरकार बनती रही।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में माननीय राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं दूसरे नम्बर पर भाजपा से तारकिशोर प्रसाद ने शपथ ग्रहण किया। तीसरे नंबर पर जहां भाजपा से रेणु देवी ने शपथ ली तो वहीं चौथे नंबर पर जदयू से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने शपथ ग्रहण किया। पांचवें नंबर पर बिजेंद्र यादव ने शपथ लिया। उसके बाद एक एक करके कुल 14 लोगों ने शपथ ग्रहण किया।

- Advertisement -

लंबे अरसे से नीतीश कुमार के साथ शपथ ग्रहण समारोह में हमेशा सुशील मोदी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते थे लेकिन इस बार उनके शपथ नहीं लेने पर राजनीति गलियारों में ये चर्चा होने लगी कि अब जय वीरू की जोड़ी टूट गई।

खास बात यह रही कि इस शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ साथ कई बड़े भाजपा के नेता भी मंच पर मौजूद थे।

स्पेशल डेस्क
कोशी की आस@पटना

- Advertisement -