नवगछिया : खरीक में वर्चस्व की लड़ाई में चली लगभग 75 राउंड गोली।

0
225
- Advertisement -

विहान सिंह राजपूत
कोसी की आस@नवगछिया

पुलिस जिले के खरीक स्टेशन के समीप नयाटोला भवनपुरा में दुर्गा मंदिर परिसर एवं रेलवे मालगोदाम के पास मंगलवार को सेन्टू यादव एवं पिन्टू यादव गिरोह के बीच गोलीबारी हुई। दोनों गिरोह वर्चस्व स्थापित करने के लिए आमने-सामने हो गये। करीब 75 राउंड फायरिंग हुई। घटनास्थल से पुलिस ने 11 खोखा बरामद किया है लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

- Advertisement -

मामले को लेकर एक पक्ष से कुख्यात गयानंद यादव के भाई दयानंद यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कुख्यात सेन्टू यादव समेत 12 नामजद एवं कई अज्ञात को आरोपी बनाया है। फायरिंग के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। लोग तुरंत सुरक्षित स्थान पर भागकर छुप गये। वहीं पुलिस के आने की सूचना पर सभी बदमाश भाग गये। सर्किल इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष एनएस चौहान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।

जमीन पर कब्जा को लेकर चली गोलियां:

दोनों गिरोह के बदमाश लोगों की जमीन पर कब्जा कर खेतीबाड़ी करते हैं। इसी को लेकर मंगलवार को फिर दोनों के बीच गोलीबारी हुई है। लोगों ने बताया कि खगड़िया समेत कई बहियार में किसानों से रंगदारी मांगते हैं और जमीन पर कब्जा करते हैं। फिर भी किसान डर से पुलिस से भी शिकायत नहीं करते हैं। ये बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बहियारों में ही छुप जाते हैं।

कुछ माह पहले 50 हजार का इनामी बदमाश पप्पू यादव को एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद गिरोह की कमान सेन्टू यादव ने संभाल रखी है। वहीं पिन्टू यादव कुख्यात गयानंद यादव का दाहिना हाथ माना जाता है। दोनों के गिरोह में काफी संख्या में युवा हैं, जो घटनाओं को अंजाम देते हैं।

- Advertisement -