नवगछिया : टोल प्लाजा पर हुए एक लाख तीस हजार लूट का आरोपी गिरफ्तार।

0
170
- Advertisement -

विहान सिंह राजपूत
कोसी की आस@नवगछिया

जिले के मधतपुर टोल प्लाजा पर हथियार के बल पर 1.30 लाख रुपये लूटने के आरोपी छप्पन कुमार उर्फ चंदन कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके ठिकाने से लूटे गए रुपये में से 10 हजार भी बरामद किया है।

- Advertisement -

नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को उसके घर मधतपुर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने टोल प्लाजा में लूटपाट करने की बात भी स्वीकार कर ली है। आरोपी लूटपाट के उद्देश्य से टोल के पास मुंह में काला कपड़ा बांधकर किसी का इंतजार कर रहा था। शक होने पर थानाध्यक्ष ने जब उसकी तलाशी ली तो एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद हुआ।

उसके पैंट के पिछले पॉकेट से 10 हजार रुपये भी बरामद हुए। सभी नोट 500 के थे। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिसमें मोबाइल सिम 8334031672 लगा पाया। पूछताछ में बताया आरोपी ने स्वीकार किया कि मैं देर रात सुनसान जगह पर हथियार के बलपर ट्रक चालकों से लूटपाट करता हूँ। आज भी लूटपाट करने आया था। उसने बताया कि 27 दिसम्बर की रात टोल प्लाजा पर अकेले ही लूटपाट की थी। रुपये रखकर बक्सा बाबा बिशु राउत सेतु के पास फेंक दिया था। उसके बाद पुलिस सेतु के पास जाकर देखी, लेकिन बक्सा नहीं मिला। बाद में उसने श्रीपुर में बक्सा फेंकने की बात कही। उसने बताया कि एक दोस्त कृष्ण कुमार जगतपुर का है, वह 27 दिसम्बर को मधेपुरा में बड़ी घटना को अंजाम देने गया था। लेकिन 28 दिसम्बर को गिरफ्तार हो गया।

आर्म्स एक्ट की प्रथमिकी दर्ज

टोल प्लाजा पर लूटपाट करने का आरोपी छप्पन सिंह उर्फ चंदन कुमार के पास से हथियार मिलने के बाद थानाध्यक्ष के बयान पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी को मंगलवार शाम जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -