डॉ आशिष कान्ता को मिलेगा प्रतिष्ठित “साहित्य शिरोमणि पुरस्कार”

0
135
- Advertisement -

विवेक कुमार यादव
कोशी की आस@पटना

विश्व महिला दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में 8 मार्च को पटना की सुपरिचित लेखिका डॉ आशिष कुमारी कान्ता को उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “साहित्य शिरोमणि पुरस्कार” से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। बापू कुटी, सेवाग्राम, वर्धा, महाराष्ट्र में आदित्य फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति मा. महामहिम प्रतिभा देवीसिंह पाटिल होगी, जिनके कर कमलों से यह सम्मान दिया जाएगा।

- Advertisement -

गौरतलब है कि डॉ कान्ता सम्प्रति राजकीय संस्कृत कॉलेज, काजीपुर पटना में हिंदी के सहायक व्याख्याता पद पर आसीन हैं। उनकी कई कविताएं एवं रचनाएँ पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है। डॉल्फिन, शैक्षिक आत्मदाह, जिंदगी फिफ्टी-फिफ्टी उनकी प्रमुख काव्य रचना है। इसके अतिरिक्त शिव मंगल सिंह सुमन, त्रिलोचन तथा अनुवाद विज्ञान में भी उनकी विचार अभिव्यक्ति प्रकाशित है।

- Advertisement -