उठो बिहारी, करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी

0
144
- Advertisement -

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपने विरोधियों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद ट्विटर पर एक चुनावी नारा दिया। उन्होंने बिहारवासियों से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव होगा।

- Advertisement -

लालू यादव ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, “उठो बिहारी, करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी… बिहार में बदलाव होगा. अफ़सर राज ख़त्म होगा. अब जनता का राज होगा।

तीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि कोविड काल में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर को होगा, जहां 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान 03 नवंबर और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर 07 नवंबर को मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। विधान सभा चुनावों के नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को किया जाएगा।

बिहार चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथे कार्यकाल के लिए भाजपा और एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव में उतरेंगे, वहीं विपक्षी राजद इस बार सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में उन्हें चुनौती देगी।

स्पेशल डेस्क
कोशी की आस@पटना

- Advertisement -