- Advertisement -
पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीजों में मौत होने से हड़कंप मच गया है। दोनों मरीजों का कोरोना संदिग्ध मानकर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। दोनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पीएमसीएच में भर्ती मरीज बेगूसराय के शाहपुर कमाल से 80 वर्षीय व्यक्ति और मुजफ्फरपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत गुरुवार की दोपहर को हो गई। बताया जा रहा है कि मुजफफरपुर वाला मरीज बुधवार सुबह और बेगूसराय वाला मरीज बुधवार शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
- Advertisement -
- Advertisement -