किताब दान अभियान के तहत एक और ग्राम पंचायत में पुस्तकालय का उद्घाटन

0
209
- Advertisement -

पूर्णियाँ : जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णियाँ श्याम बाबू राम के आह्वान जिसके तहत सभी पंचायतों में पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाना है। इसी क्रम में जिले के बनमनखी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज रूपौली दक्षिण में अभियान किताब दान कार्यक्रम के तहत आठवें पुस्तकालय का उद्घाटन किशोर कुणाल प्रखंड विकास पदाधिकारी बनमनखी एवं मुखिया जामुन मंडल के द्वारा किया गया।

अभियान किताब दान कार्यक्रम में अजय कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनमनखी, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्यक्ष मनीषी मुन्ना, सचिव ललन कुमार निराला, संकुल समन्वयक हर्षवर्धन राय, चंदन कुमार साह, संजय कुमार, विद्यानंद ठाकुर, मिथिलेश कुमार मिलन, प्रधानाधयापक अशोक कुमार अनिल हेम्ब्रम, शिक्षक, संतोष कुमार सिंह, निर्मल कुमार निराला, तवरेज आलम, अरूण शाह, मंजू कुमारी, नवीन कुमार बीआरसी कर्मी हर्ष नारायण चौधरी, पंचायत सचिव विपिन कुमार यादव एवं ग्राम पंचायत राज रूपौली दक्षिण के ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

 

- Advertisement -