अभाविप बनमनखी नगर इकाई का पुनर्गठन, नगर अध्यक्ष डाॅ. तरुण व नगर मंत्री बने साजन कुमार

0
87
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अनुमंडल मुख्यालय के शिक्षानगर स्थित अस्थायी कार्यालय में परिसर में बनमनखी नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। प्रवासी विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव ने बनमनखी नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष प्रो. चन्दन कुमार, गोल्डेन कुमार झा, प्रो. रविन्द्र कुमार भारती, नगर मंत्री साजन कुमार, नगर सहमंत्री नितेश कुमार यादव, दीपक कुमार मुखिया, अमित कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार राम, शानू सिंह, कार्यालय मंत्री जीवछ कुमार यादव, कार्यालय सहमंत्री विजय कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष सिकेन्द्र कुमार चौधरी, सह कोषाध्यक्ष जयशंकर कुमार, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख प्रह्लाद कुमार अमर, टीएसवीपी प्रमुख नीरज कुमार, एसएफडी प्रमुख अनिल कुमार, एसएफडी सह प्रमुख शशि भूषण कुमार, एसएफएस प्रमुख अमित कुमार, एसएफएस सह प्रमुख बिरेन्द्र कुमार, खेल प्रमुख प्रीतम कुमार चौधरी, खेल सह प्रमुख अजीत कुमार यादव, सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक कुमार सिंह, सोशल मीडिया सह प्रमुख दीपक कुमार योगी, एससी एसटी प्रमुख मुकेश कुमार पासवान, प्रतियोगिता प्रमुख मिथिलेश कुमार यादव, प्रतियोगिता सह प्रमुख अजीत कुमार यादव, नगर कार्यसमिति सदस्य मुन्ना कुमार, जितेन्द्र कुमार, चंदन कुमार मेहरा, विशाल कुमार, राधेश्याम कुमार गुप्ता, वैभव कुमार सिंह, निशा कुमारी, रौशन कुमार सिंह, सुमित कुमार, दीपक किशोर एवं रणधीर कुमार को दायित्व दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयजकों का कहना था कि विद्यार्थी परिषद में पद नहीं दायित्व दिया जाता है ताकि पद को लेकर मन में अहम ना हो।

- Advertisement -

राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य शशि शेखर कुमार नये दायित्ववान कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराते हुए कहा कि संगठन में दायित्व बड़ा या छोटा नहीं होता है, लेकिन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करना महत्वपूर्ण है। हमें अपने कार्यों से पहचान बनाना चाहिए। हमारे कार्यों में संगठन सर्वोपरि हो। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य कुमार गौरव कर रहे थे। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य मंगल कुमार, जिला संयोजक अभिषेक आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -