अभाविप के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का बनमनखी में लाईव प्रसारण

0
105
- Advertisement -

बनमनखी (पूर्णिया): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन शुक्रवार को संघ नगरी नागपुर में हुआ, जिसका लाईव प्रसारण बनमनखी नगर इकाई अनूप लाल मेहता काॅलिजिएट उच्च विद्यालय बनमनखी में किया गया।

- Advertisement -

लाईव प्रसारण का प्रारंभ मुख्य अतिथि डा. अनन्त प्रसाद गुप्ता प्रधानाचार्य गोरे लाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी, विशिष्ट अतिथि डा. कृष्णा कुमारी प्रध्यापक अनन्दी जानकी महिला महाविद्यालय बनमनखी, शिक्षक डा. तरूण कुमार सिंह सुमरित उच्च माध्यमिक विद्यालय बनमनखी, प्रवासी जिला संयोजक अभिषेक आनंद एवं कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य कुमार गौरव ने माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

मुख्य अतिथि डा. अनन्त प्रसाद गुप्ता ने लाईव प्रसारण में शामिल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन एक वार्षिक उत्सव है, जिसमें वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है। राष्ट्रीय और शैक्षणिक परिदृश्य पर पर चिंतन-मंथन किया जाता है। कार्यकर्ता द्वारा व्यवस्थित कार्यक्रम एवं उनके अनुशासन से पता चलता है कि वो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हैं। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल का नही, आज का नागरिक है।

मौके पर नगर मंत्री साजन कुमार, नगर सह मंत्री सिकेन्द्र चौधरी, नितेश कुमार, काॅलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार अमर,काॅलेज उपाध्यक्ष विशाल कुमार, कार्यालय मंत्री जीवछ कुमार यादव, प्रतियोगिता प्रमुख मिथिलेश कुमार, रामचंद्र उराँव, नगर सह कार्यवाह नीरज कुमार, विजय कुमार पासवान, चंदन कुमार मेहरा, विपीन सोरेन, चन्द्रशेखर मुर्मू, अनुभव कुमार, रौशन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

- Advertisement -