एबीवीपी का दूसरा चरण: ऑनलाइन सदस्यता अभियान को लेकर फेसबुक लाइव

0
130
- Advertisement -

बनमनखी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अनुमंडल मुख्यालय के शिक्षा नगर स्थित अस्थाई कार्यालय में 7 से 10 अक्टूबर के बीच चलने वाली दूसरा चरण ऑनलाइन सदस्यता अभियान को लेकर फेसबुक लाइव किया। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य सह प्रांत सदस्यता प्रमुख शशि शेखर कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जाता है। इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रथम चरण ऑनलाइन सदस्यता अभियान 11 से 30 सितंबर तक चलाया गया, अब दूसरा चरण 7 से 10 अक्टूबर तक चलाया जाएगा और यह सदस्यता अभियान नि:शुल्क है।

सभी छात्र छात्राओं प्राध्यापक एवं सहयोगी से विशेष आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करें। राष्ट्रहित, समाजहित, छात्रहित एवं शैक्षणिक परिसरों में सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था के लिए एबीवीपी से अवश्य जुड़ें। विद्यार्थी परिषद का मानना है छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य अशोक कुमार रजक, जिला संयोजक अभिषेक आनंद, नगर मंत्री साजन कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष सह नगर सदस्यता प्रमुख अभिषेक सिंह, नगर सह मंत्री नितेश कुमार, काॅलेज अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार अमर, काॅलेज उपाध्यक्ष विशाल कुमार, कार्यालय मंत्री जीवछ कुमार, नीरज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

कोशी की आस@पुर्णिया

- Advertisement -