प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णियाँ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में आयोजित किया गया, जिसमें बनमनखी के शशि शेखर कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य का दायित्व दिया गया है। इससे पहले नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्तमान में बिहार प्रदेश का प्रदेश सह मंत्री का दायित्व का निर्वहन श्री शेखर कर रहे थे। साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जैसे एक और महत्वपूर्ण दायित्व शशि शेखर कुमार को सौंपा गया है।
दायित्व दिए जाने पर अभाविप कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है। साथ ही नए दायित्व मिलने पर विधान पार्षद दिलीप जयसवाल, बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार, जीएलएम कालेज बनमनखी के प्रधानाचार्य सह अभाविप के प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य डा. अनन्त प्रसाद गुप्ता, विश्वविद्यालय प्रमुख सह पूर्णिया विवि सिंडीकेट सदस्य प्रो. एम.पी. सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक रवि गुप्ता, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख डा. कृष्णा कुमारी, जिला संयोजक अभिषेक आनन्द, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार रजक, मंगल कुमार, नगर अध्यक्ष डाॅ तरूण कुमार सिंह, नगर मंत्री कुमार गौरव, नगर उपाध्यक्ष अक्षय कुमार बियाहुत, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, कालेज अध्यक्ष साजन कुमार, सुभाष झा, अभिजीत आनंद पांडेय, जितेन्द्र कुमार पासवान, मिथिलेश कुमार, सिकेंदर चौधरी, चंदन मेहरा, सत्यवान मालाकार, अनिल कुमार, रोशन कुमार, कुन्दन कुणाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया है।