पूर्णिया : बनमनखी के अशोक तीसरी बार बने अभाविप के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी परिषद के सदस्य।

0
184
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लंगट सिंह महाविद्यालय,मूजफ्फरपुर में आयोजित 61वें प्रदेश अधिवेशन में आभाविप पदाधिकारियों द्वारा बेलाबदन ग्राम निवासी अशोक कुमार रजक को लगातार तिसरी बार प्रदेश कार्यकारी परिषद् सदस्य मनोनित किया है।

- Advertisement -

अपने मनोनयन के उपरांत अशोक कुमार रजक ने बताया कि प्रदेश अधिवेशन में मुझे प्रदेश पदाधिकारी द्वारा पुनः जिम्मेवारी दी गई है। इसके लिऐ मैं पदाधिकारियों का आदर पूर्वक सम्मान करता हूँ, उन्होंने बताया कि हर हाल में बेहतर तरिके से पद का निर्वहन करने का प्रयास करूँगा। इस मनोनयन से बनमनखी के लोगों में हर्ष व्याप्त है तथा बधाई और शुभकामना देने का सिलसिला जारी है।

- Advertisement -