पूर्णियाँ जिले के जानकीनगर के मधुबन पंचायत के वार्ड नम्बर एक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे संयोजक गुंजन शर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण होना है, जो हमारी अस्मिता और गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जन-जन के अराध्य हैं। यह राष्ट्रव्यापी अभियान माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक है, मधुबन पंचायत अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक घर पहुँचना हैं। खुले मन से लोग निधि समर्पण कर रहे हैं। संग्रहकर्ता प्रत्येक दिन समर्पित निधि को जमाकर्ता के पास जमा कराते हैं, तत्पश्चात जमाकर्ता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाता में स्थानांतरित करते हैं। सभी कूपन व रसीद ऑनलाईन दर्ज है। यह प्रक्रिया पारदर्शी और आसान है।
इस मौके पर जानकीनगर मंडल कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद, मधुबन पंचायत निधि संग्रह अभियान समिति के कोषाध्यक्ष असीम आनंद, राजा कुमार अभियान की सफलता को लेकर तत्पर रहे।
प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ