भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए रूपौली उत्तर में निधि समर्पण अभियान

0
58
- Advertisement -

जानकीनगर (पूर्णिया): श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए रूपौली उत्तर पंचायत अन्तर्गत रूपौली गोठ के वार्ड चार एवं छह में निधि समर्पण अभियान चलाया गया।

निधि समर्पण अभियान का नेतृत्व कर रहे संयोजक राजेश रंजन ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण होना है, इस हेतु निधि समर्पण अभियान चलाया गया। यह अभियान मकर संक्रांति 15 जनवरी से माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक है, रूपौली उत्तर पंचायत अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक घर पहुँचना हैं। खुले मन से लोग निधि समर्पण कर रहे हैं।

- Advertisement -

संग्रहकर्ता प्रत्येक दिन समर्पित निधि को जमाकर्ता के पास जमा कराते हैं, तत्पश्चात जमाकर्ता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाता में स्थानांतरित करते हैं। सभी कूपन व रसीद ऑनलाईन दर्ज है। यह प्रक्रिया पारदर्शी और आसान है।
इस मौके मुखिया रंजीत कुमार मुन्ना, सह संयोजक नुनुलाल मंडल, कोषाध्यक्ष तरूम मंडल, राजीव कुमार, सुनील मंडल हरिनंदन पासवान एवं अजय मंडल अभियान की सफलता को लेकर तत्पर रहे।

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

- Advertisement -