पूर्णियाँ : भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति बनमनखी की घोषणा।

0
154
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

जिले के बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आज अपने 61 सदस्यों की कार्यसमिति की घोषणा की। कार्यसमिति में छह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। बिसनपुर दत्त पंचायत से रामचंद्र चौधरी और पूनम देवी, धरहरा पंचायत से जयकान्त दास, काझी हृदयनगर पंचायत से नवनीत सिंह, बहोरा पंचायत से संजय झा, कचहरी बलुआ पंचायत से नवरंग मंडल, मझुआ प्रेमराज पंचायत से अखिलेश सिंह एवं महादेवपुर पंचायत से संजय मंडल को महामंत्री, महाराजगंज 2 पंचायत से गौरव चौधरी, धरहरा चकला भुनाई पंचायत से सुरेन्द्र साह, रामनगर फरसाही मिलिक पंचायत से गीता देवी, कोशी शरण देवोत्तर पंचायत से सुलेखा देवी,पिपरा पंचायत से फूलिया देवी एवं कचहरी बलुआ पंचायत से सबिता देवी को मंत्री तथा धरहरा चकला भुनाई पंचायत से कंचन सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

- Advertisement -

इसके अलावा 46 अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष श्री झा ने अपने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं विश्वास व्यक्त किया कि हमारे सभी पदाधिकारी काफी ऊर्जावान हैं और ये पार्टी को नयी ऊँचाई पर ले जाएँगे।

- Advertisement -