पूर्णियाँ : जानकीनगर के फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।

0
119
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

जिले के जानकीनगर (बनमनखी अनुमंडल) में पुलिस द्वारा अंतर जिला डकैती गिरोह के फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

प्राथमिकी :- जानकीनगर थाना कांड सं-133 /19 दिनांक -20 .08 2020 धारा -399/402 /412/413/414 भा०द०वि० एवं धारा -25 (1-बी )ए /26/27/35 आर्म्स एक्ट।
गिरफ्तारी :-1 राहुल कुमार उम्र करीब -26 वर्ष पिता- मोहन साह सा० -पूरब बाजार साहू टोला वार्ड नं० -19 थाना+जिला -सहरसा।

घटना का संक्षिप्त विवरणी:-दिनांक -20.08.2019 को सूचना प्राप्त हुआ था कि मधेपुरा जिला के रास्ते स्कार्पियो सवार अंतर जिला डकैती गिरोह के सदस्य फायरिंग करते हुए भाग रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में पु० नि०अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बनमनखी, पु०अ०नि० ने रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष जानकीनगर, स०अ०नि० सुबराती हुसैन एवं पुलिस बल के द्वारा थाना के समीप मोर्चाबंदी एवं घेराबंदी किया गया था।

इसी क्रम में एक उजला रंग की स्कार्पियो गाड़ी जो मधेपुरा जिला के तरफ से आ रही थी, जो पुलिस बल के चेकिंग एवं तलाशी अभियान को देखकर गाड़ी को पीछे घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। यह देखकर पुलिस बल के द्वारा गाड़ी को घेरने का प्रयास किया गया तो गाड़ी सवार पांच अपराधकर्मी गाड़ी से उतरकर हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे भागने के क्रम में
1.रमन कुमार यादव पिता- दिनेश कुमार दिनकर सा० -कायस्त टोला वार्ड नंबर -28 थाना सदर जिला सहरसा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। शेष चार अपराधकर्मी भागते हुए गन्ना के खेत में घुस गए, जिसे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गन्ना के खेत का घेराबंदी कराते हुए तलासी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में अपराधी।
2. रवि कुमार पिता स्व०-विजय भगत सा० सहरसा भारतीय नगर वार्ड न०- 27 एवं थाना सदर जिला सहरसा एवं
3. विनोद कुमार शर्मा पिता-रामकिशुन शर्मा सा0-झपरा टोला वार्ड नंबर- 39 थाना सदर जिला सहरसा को एक स्कार्पियो एक देसी कट्टा एवं पांच जिंदा गोली,22 मोबाइल एवं अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उक्त घटना में शामिल फरार चल रहे नामजद अभियुक्त- राहुल कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पिता मोहन साह सा०- पूरब बाजार साहू टोला वार्ड नंबर- 19 थाना+जिला -सहरसा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जानकीनगर, बनमनखी थाना सहित सहरसा जिला अररिया जिला, सहरसा रेल एवं आसपास के थानों में निम्नांकित कांड दर्ज है:-
1 जानकीनगर थाना कांड सं० -133/19 दिनांक-20.08.2019 धारा -399/402/412/414 भा०द०वि० एवं धारा -25 (1 बी० )ए /26/27/35 आर्म्स एक्ट।
2 सहरसा रेल थाना कांड संख्या -25/19. दिनांक-04.08.19 धारा-395 भा०द०वि०।
3 बनमनखी थाना कांड सं०-203/19 दिनांक -05.08.2019 धारा -379भा०द०वि०।
4 नरपतगंज थाना कांड सं० -476/19 दिनांक -14.08.2019 धारा -392 भा०द०वि०।
5 सदर थाना (सहरसा )कांड सं०-72/12 दिनांक -03.02.12 धारा -413/414 भा०द०वि०।
6 सदर थाना (सहरसा )कांड सं०- 71/12 दिनांक -03.02.12 धारा-25(1 -बी०)ए/35 आर्म्स एक्ट।
7 बनगांव थाना कांड सं० -07/12 दिनांक -22.07.2012 धारा -379 भा०द०वि०।
8 रेल थाना सहरसा कांड संख्या -01/12 दिनांक-09.01.2012 धारा-395/379 भा०द०वि०।
9 सोनवर्षा कचरी (सहरसा)थाना कांड सं०-०3/12 दिनांक-01.01.12 धारा-392 भा०द०वि०।
गिरफ्तार अभियुक्त ने उपरोक्त सभी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है, जिसे गिरफ्तार नियमो का पालन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

- Advertisement -