मानवता की मिशाल : स्कार्पियो ने ठोकर मारी, मनीष ने गाड़ी में लिया और सदर अस्पताल में ईलाज करवाई

0
105
- Advertisement -

एक ओर लोग घटना होने पर रुकने तक का साहस नहीं करते, वहीं कई लोग मानवता की मिशाल भी बन जाते हैं। ऐसा ही कार्य कर दिखाया है पूर्णिया श्रीराम सेवा संघ के मनीष कुमार ने। बात धमदाहा अनुमण्डल के बहेलिया थान के पास मंदिर के सामने की है। तीन युवक अपनी बाईक से उतरकर जैसे ही सड़क किनारे खड़े हुए, वैसे ही एक सवारी बस को साइड लेने के दौड़ान इन तीनो लोगों को जोड़ से टक्कर मारती हुई चली गई।

इस घटना में तीनों लड़के गम्भीर रूप से घायल हो गए। कोई उठाने वाला नही था। रास्ते से श्रीराम सेवा संघ के सदस्य मनीष कुमार अपनी स्विफ्ट गाड़ी से गुजर रहे थे। इन लोगों की नाजुक स्थिति देखकर अपनी गाड़ी में दो लोगों को लिटाया और जल्दी से लेकर पूर्णिया सदर अस्पताल चले आये। दुर्घटना ग्रस्त  सोनू उर्फ वसी अहमद व आदर्श कुमार को उन्होंने अस्पताल लाया और उनके परिजनों के आने से पहले ही ईलाज करवाने में लग गए। तीसरे लड़के मनीष कुमार को पुलिस ने अपनी गाड़ी में लाया। तीनों लड़के पूर्णिया के ही रहने वाले हैं। दोनो लड़कों के पैर में  फ्रैक्चर आ गया। तीसरा लड़का भी गंभीर रूप से घायल है।

- Advertisement -

मनीष के इस नेकी भरे काम को लेकर सभी ने प्रशंसा की और साधुवाद दिया। समाज मे ऐसे मामलों में केस के बिना डर भय के सहयोग के लिए आगे आना भी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है, ऐसे मामले में गवाही या और भी किसी अन्य कारणों से घायलों को अस्पताल लाने पर कोई पूछताछ नहीं की जा सकती।

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

- Advertisement -