- Advertisement -
जानकीनगर (पूर्णियाँ): भारतीय जनता पार्टी के जानकीनगर मंडल द्वारा मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर रामनगर फरसाही पंचायत के चोपड़ा बाजार में घर-घर संपर्क अभियान को प्रारंभ किया गया।
मौके मंडल महामंत्री राजेश रंजन ने कहा कि वैश्विक संकट के कारण यह संकट की घड़ी तो है ही, लेकिन हम देशवासियों के लिए यह संकल्प की घड़ी भी है। हमें हमेशा यह याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या कोई विपत्ति तय नहीं कर सकती है। हम अपना वर्तमान खुद तय करेंगे और भविष्य भी। विगत वर्ष में मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो हम सबको जानना जरूरी है।
- Advertisement -
इस मौके पर उपाध्यक्ष गुंजन शर्मा, दुर्गानन्द सिंह, मंडल महामंत्री अश्विनी भार्गव, ललित दास, आनंद कुमार आदि मौजूद थे।
प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ
- Advertisement -