पुलिस अधीक्षक पूर्णिया जिला के सभी थाना/ओ0पी0 में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया

0
140
- Advertisement -

आज दिनांक 21.10.2020 को पुलिस अधीक्षक पूर्णिया (भा0पु0से0) श्री विशाल शर्मा के द्वारा पुलिस क्रेन्द्र पूर्णिया में एवं सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा जिला के सभी थाना/ओ0पी0 में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। आज के दिन पुलिस कर्मी अपने उन सहकर्मियों को श्रद्वांजलि अर्पित करते है, जिन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान देश में अलग-चैन, भाई-चारा एवं सामाजिक सहिष्णुता बनाये रखने के क्रम में कत्र्त की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी है। हम सभी देशवासी इनके बलिदान के समक्ष नतमस्तक है, तथा हम सभी इनके ऋणी रहेंगें।

- Advertisement -

इस दिवस का ऐतिहासिक प्रसंग है कि आज ही के दिन वर्ष 1959 में भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की बर्फीली उॅचाई के बीच हाॅट स्प्रिंग्स नामक स्थल पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी टुकड़ी पर चीनी आक्रमणकारियों ने अचानक हमला कर दिया। वहां देश की सीमा की रक्षा पर तनात सी0आर0एफ0 के 11(ग्यारह) बहादुर जवानों ने अंतिम सांस तक लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस घटना की समीक्षा के लिए 1961 में पूरे भारत वर्ष के पुलिस महानिरीक्षकों की एक बैठक की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा फलतः वर्ष 1962 से शहीद जवानों के सम्मान में 21 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत वर्ष में पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया जाने लगा।

पुलिस संस्मरण दिवस वर्ष 2020 में बिहार राज्य के शहीद पुलिस कर्मियों की सूची निम्न प्रकार हैः-
01. पुलिस निरीक्षक – नन्द कुमार सिंह।
02. हवलदार – मो0 साकीम।
03. हवलदार – मलेश्वर राम।
04. हवलदार – अरविन्द कुमार सिंह।
05. सिपाही /450- अभीरंजन कुमार राणा।
06. सिपाही /1503- संतोष कुमार।
07. सिपाही /1773- पंकज कुमार।
08. सिपाही /5930- संजय कुमार।
09. चालक सिपाही /22- तरूण कुमार।
पुलिस संस्मरण दिवस वर्ष 2020 में राज्यवार शहीद पुलिस कर्मियों की संख्या वार विवरणी निम्न प्रकार हैः-
क्र0सं0 राज्य का नाम शहीद कर्मियों का नाम
1 आन्ध्र प्रदेश -03
2 अरूणाचल प्रदेश -02
3 छत्तीसगढ़ -25
4 हरियाणा -02
5 झारखण्ड- 08
6 कर्नाटक- 17
7 मध्यप्रदेष- 07
8 महाराष्ट्र- 05
9 मणिपुर- 02
10 पंजाब- 02
11 राजस्थान- 02
12 तमिलनाडू- 03
13 त्रिपुरा- 02
14 उत्तर प्रदेष- 09
15 उतराखण्ड- 06
16 पष्चिम बंगाल- 11
17 अण्डमान निकोबर द्वीप समूह- 02
18 दिल्ली- 11
19 जम्मू कष्मीर- 12
20 असम राईफल- 03
21 बी0एस0एफ0- 25
22 सी0आई0एस0एफ0- 07
23 सी0आर0पी0एफ0- 29
24 एफ0एस0, सी0डी0 -एच0जी0- 04
25 आई0टी0बी0पी0- 18
26 एम0एच0ए0- 09
27 आर0पी0एफ0- 14
28 एस0एस0बी0- 15
29 बिहार- 09

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णिया

- Advertisement -