पुलिस की छापामारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

0
123
- Advertisement -

पूर्णियाँ जिले अंतर्गत बनमनखी पुलिस की छापामारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित शराब तस्करी में संलिप्त तीन अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक दयाशंकर (भा0पु0से0) के द्वारा शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक – 22.02.2021 को परि0 पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/बलो बनमनखी थाना द्वारा ग्राम धोकरधारा स्थित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के क्रम में सर्वप्रथम पन्नालाल मंडल पिता महेन्द्र मंडल सा0 धोकरधारा के घर से विभिन्न ब्रांड का 681 बोलत विदेशी शाराब प्रत्येक -750 एम0एल0 का कुल-510.750 ली0, विजेन रजक पिता स्व0 सहदेव रजक के अर्धनिर्मित मकान से विभिन्न ब्रांड का 46 बोलत विदेशी शराब कुल- 25.200 ली0 सिकन्दर मंडल पिता स्व0 सत्यनारायण मंडल के घर के सटे मक्का खेत से 74 बोलत विदेशी शराब प्रत्येक 750 एम0एल0 का कुल- 55.500 ली0 एवं रामेश्वर मंडल पिता स्व0 बाबुजी मंडल के फुस बने भुसा धर से विभिन्न ब्रांड का 135 बोतल विदेशी शराब प्रत्येक – 750 एम0एल0 का कुल- 101.250 ली0 कुल मिलाकर विभिन्न ब्रांड का 1077 बोतल जिसका कुल मात्रा -798.45 ली0 बरामद किया गया है, जिसे दो स्वतंत्र साक्ष्य के समक्ष विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया और शराब तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों का 1077 बोतल, कुल- 798.45 ली0 विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही रामेश्वर मंडल पिता स्व0 बाबुजी मंडल, उदय मंडल पिता रामेश्वर मंडल और सिकंदर मंडल पिता स्व0 सत्यनारायण के ऊपर बनमनखी थाना कांड संख्या -66 /2021 दिनांक -22.02.2021 धारा -34/272/273 भा0द0वि0 एवं 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को गिरफ्तारी नियमों का पालन करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

 

- Advertisement -