- Advertisement -
प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णिया।
जिले के जानकीनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा चोपड़ा बाजार स्थित जानकीनगर विस्तार केंद्र कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की 157वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
- Advertisement -
मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर सह मंत्री राजीव कुमार ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी का जीवन चरित्र विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं को आत्मविश्वास और उर्जा देता है। विपरीत परिस्थिति में विचलित नहीं होना, स्वामी के जीवन से सीखना चाहिए। उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण से दुनियां को वेदांत दर्शन से अवगत कराया है। इस मौके पर कार्यालय मंत्री तुलाकान्त मेहता, दीपक कुमार, बालो चौधरी, ललन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisement -