पूर्णिया: युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद जी-अभाविप

0
115
- Advertisement -

 

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णिया।

- Advertisement -

जिले के बनमनखी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जी की 157वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। स्वामी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्त्ताओ ने ‘नन्द के आनंद की जय, विवेकानंद की जय’ ‘स्वामी विवेकानंद जी का क्या संदेश, सुंदर सुहाना अपना देश’ ‘भारत माता की जय’ ‘वन्दे मातरम्’ आदि नारे लगाए।

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी परिषद् सदस्य डा. कृष्णा कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन चरित्र युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। विषम परिस्थिति में भी भारत माँ को परम वैभव के शिखर पर हमें कैसे ले जाना है यह हमें स्वामी विवेकानंद जी से सीखना चाहिए। उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण से दुनियां में भारत का लोहा मनवाया। रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर समाज सुधार का सराहनीय कार्य किए हैं।
पूर्व कार्यकर्ता सह अधिवक्ता अमितेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विषम परिस्थिति में भी विचलित नही होते हैं, इसका एक बड़ा कारण है कि स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी परिषद् सदस्य कुमार गौरव ने धन्यवाद ज्ञापन समर्पित किया। इस मौके पर जिला संयोजक अभिषेक आनन्द, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, अक्षय आनन्द, अवधेश कुमार, गोलू सिंह नेपाली, अमन कुमार, निरंजन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -