पूर्णियाँ : बकरीद व सोमवारी को लेकर बनममखी अनुमंडल के तीनों थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

0
250
- Advertisement -

प्रफुल्ल सिंह

कोसी की आस@ पूर्णियाँ

- Advertisement -

सावन की अंतिम सोमवारी और बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न  कराने को लेकर अनुमंडल  प्रशासन काफी सतर्क है। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिभाष कुमार के संयुक्त निर्देश पर शनिवार को बनममखी अनुमंडल के तीनों थाना क्रमशः जानकीनगर, बनममखी एवं सरसी क्षेत्रों में सघन फ़्लैग मार्च निकाला गया। जानकीनगर थाना क्षेत्र में निकाले गए फ्लैग मार्च में एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ बिभाष कुमार, सीओ अर्जुन कुमार विश्वास, थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल मुख्य रूप से शामिल  थे।

वही बनममखी में बीडीओ किशोर कुणाल एवं थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जबकि सरसी में पुलिस निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद एवं थाना अध्यक्ष मनीष कुमार झा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसआई अनिल सिंह, एएसआई दद्दन कुमार, राम प्रसाद रजक, सुजीत कुमार, राम लाल यादव, बिहार पुलिस के जवान एवं चौकीदार राजेश कुमार आदि पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च में काफी संख्या में जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर  शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी और बकरीद पर्व को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाली गई। उन्होंने लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च में बनममखी, सरसी एवं जानकीनगर थाना प्रभारी के अलावा काफी संख्या में जवान शामिल थे। इस दौरान ब्रज वाहन के अलावा अन्य वाहनों भी फ्लैग मार्च में शामिल था।

- Advertisement -