प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@ पूर्णिया
बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 प्रमंडलों के आयुक्त 5 जिलाधिकारियों व 3 उप-विकास आयुक्त सहित 16 आईएएस का तबादला किया है। इस बड़े फेरबदल में पूर्णिया के डीएम प्रदीप कुमार झा का भी तबादला हो चुका है। प्रदीप कुमार झा के स्थान पर तेज-तर्रार और युवा जिलाधिकारी राहुल कुमार को पूर्णिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। राहुल कुमार वर्तमान में बेगूसराय के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं डीएम प्रदीप कुमार झा को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बनाया गया है।
16 IAS के तबादले की सूची देखें-
कुलदीप नारायण बने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के आप्त सचिव
अमित कुमार पांडेय बने पटना नगर आयुक्त
शशांक शुभंकर बनाए गये समस्तीपुर DM
अभिलाषा कुमारी शर्मा बनीं सीतामढ़ी DM
श्रीमति उदिता सिंह बनायी गयी वैशाली DM
अरविंद कुमार वर्मा बने बेगूसराय DM
बेगूसराय DM राहूल कुमार बने पूर्णिया के DM
राजीव रौशन बने अपर सचिव ग्रामीण विकास
रंजीत कुमार सिंह बने निदेशक प्राथमिक शिक्षा
चंद्रशेखर सिंह बने निदेशक पंचायती राज
प्रदीप कुमार झा बने विशेष सचिव PHED
असंगवा चुवा आओ बने मगध के आयुक्त
लोकेश कुमार सिंह बने सचिव स्वास्थ्य
पंकज कुमार पाल बने सचिव खाद्य आपूर्ति
नर्मदेश्वर लाल बने उद्योग विभाग के सचिव
पंकज कुमार बने तिरहूत के आयुक्त
के. सेंथिल कुमार बनाए गये कोसी के आयुक्त
समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, कैमूर के DM भी बदले गये।