पूर्णियाँ : मातुराम कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभाविप इकाई गठित।

0
584
- Advertisement -

प्रफुल्ल सिंह

कोसी की आस@ बनमनखी,पूर्णियाँ

- Advertisement -

बनमनखी (पूर्णिया): अनुमंडल मुख्यालय स्थित मातुराम कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बनमनखी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेल्फी विथ कैम्पस यूनिट अभियान के तहत अभाविप इकाई का गठन किया गया। बनमनखी प्रखंड के अभियान प्रमुख नगर मंत्री कुमार गौरव ने इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि मातुराम इकाई में अध्यक्ष वैष्णवी कुमारी, मंत्री रिंकल कुमारी, उपाध्यक्ष रूपा कुमारी, नेहा कुमारी, सहमंत्री मुस्कान कुमारी, रूचि कुमारी, एसएफडी प्रमुख रूबी कुमारी, कलामंच प्रमुख राखी कुमारी, एसएफएस प्रमुख राखी कुमारी, सदस्य नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, मौसम कुमारी एवं प्रज्ञा कुमारी को दायित्व दिया गया।

यह इकाई वर्षभर परिसर छात्राओं में व्यक्तित्व विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित करेंगे तथा छात्रों के समस्याओं का निवारण करेंगे। मातुराम के प्रभारी छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि छात्रहित में वर्षभर परिसरों में 70 वर्ष से सक्रिय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भों में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक नमित निश्चल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि साजन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

- Advertisement -