पूर्णियाँ : महादेवपुर, सरसी में काली पूजा के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम में छैला बिहारी का धूम।

0
474
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णियाँ

जिले के सरसी थाना अंतर्गत महादेवपुर पंचायत के लिलजू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़िया गोला के खेल मैदान पर मंगलवार रात्रि को भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माँ काली पूजा समिति बुढ़िया गोला के सौजन्य से आयोजित किया गया। वहाँ स्थित माँ काली मंदिर का प्रांगण छोटा होने की वजह से यह कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। साथिया नाइटक्लब बेगूसराय की टीम द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या के इस कार्यक्रम में छैला बिहारी के आगमन पर उन्हें देखने के लिए दर्शक बेताब दिखे। छैला बिहारी द्वारा “ऐ पंडा बाबा दर्शन करा दे” के गाये गीत पर उपस्थित हजारों की संख्या में दर्शक झूम उठे।

- Advertisement -

वहीं महिला कलाकार सौम्या ने छैला बिहारी द्वारा गाए गीत के साथ कोरस गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इन कलाकारों के अतिरिक्त विक्की तिवारी द्वारा गाये देशभक्ति गीत “संदेशे आते हैं” पर दर्शक भाव विभोर हो गये। इस संगीत टीम के ऐंकर प्यारे मोहन ने अपनी हास्य स्तुति द्वारा उपस्थित दर्शक का मनोरंजन किया। खेल मैदान पर आयोजित इस संगीतमय सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के संचालन में साथिया नाइट किंग के चंदन जी तथा मेला संचालक संतोष मंडल, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार भगत, महादेवपुर पंचायत प्रतिनिधि सुरेश ठाकुर, नेताजी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, समाज सेवी वरुण पांडे,भाई कृपानाथ तिवारी, मझुआ प्रेमराज पंचायत के मुखिया राजीव रंजन, रमेश मंडल, वीरभद्र झा एवं सपन मांंझी इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

- Advertisement -