प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस @पूर्णिया
दिनांक -26.05.19 को उप मुखिया पति (पप्पू यादव ), श्रीनगर ओ० पी० अंतर्गत घटित हत्या कांड का किया गया सफल उदभेदन।
घटना में संलिप्त तीन 03 अपराधकर्मी गिरफ्तार।
कुख्यात Sharp Shooter तथा 06 से ज्यादा संगीन घटनों का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम :-
1 ललन कुमार यादव पिता -भूमि यादव साकिन -भोकराहा थाना -के० नगर जिला -पूर्णिया।
2 संतोष चौधरी पिता -जीतेन्द्र चौधरी साकिन +थाना -बरियारपुर , जिला -मुंगेर।
3 निशांत यादव पिता -नीरज यादव साकिन +थाना -मरंगा, जिला पूर्णिया।
बरामदगी
1 पिस्टल -02
2 कारतुस -05 (kf 7 .65 mm )
3 TVS Apache Motorcycle No -BR -11 AL -7794 (घटना में प्रयुक्त )
4 Mobile phone -03
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में गंभीर कांडों के उदभेदन तथा रोकथाम हेतु सघन वाहन चेकिंग एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक -30 .08 .2019 को श्रीनगर ओ० पी० द्वारा वाहन चेकिंग एवं छापामारी के क्रम में
1. ललन कुमार यादव पिता-भूमि यादव साकिन -भोकराहा थाना -के० नगर जिला -पूर्णिया एवं
2. संतोष चौधरी पिता-जीतेन्द्र चौधरी साकिन +थाना -बिरियारपुर,जिला-मुंगेर को 02 पिस्टल एवं 05 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया I उक्त व्यक्ति कई रंगदारी तथा बमबाजी जैसे संगीन मामलों में शामिल रहा है तथा कई बार जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तिों के स्वीकारोक्त बयान में बताया गया कि माह अप्रैल -2019 में अभुक्त ललन यादव के द्वारा चनका पंचायत के उप मुखिया पति पप्पू कुमार यादव की हत्या के लिए 05 लाख रुपये की सुपारी पर बुलाया गया था। तथा दिनांक -26 .05 .2019 को संतोष चौधरी, ललन यादव तथा निशांत यादव के द्वारा शाम करीब 07:30 बजे जागेली चौक से आगे राइस मिल के पास 10 राउण्ड गोली चलाकर पप्पू यादव की हत्या कर देने की घटना को अंजाम दिया गया था।
इस घटना का मुख्य कारण ललन कुमार यादव का मृतक की पत्नी संगीता देवी (चनका पंचायत की उप मुखिया ) के साथ पनपा प्रेम-प्रसंग तथा मृतक पप्पू यादव के द्वारा ललन यादव को मुकदमे से बचाने हेतु लिए गए 04 -05 लाख रूपये को हड़प लेने था।
इस पुरे हत्या कांड के liner की भमिका मृतक पप्पू यादव की पत्नी संगीता देवी ने की,जो ललन यादव को प्रेम करने लगी थी तथा उसके गतिविधि के विषय में सुचना दिया करती थी तथा मृतक पप्पू यदव के हत्या कांड में प्रयुक्त TVS Apache Motorcycle No -BR -11 AL -7794 (कीमत करीब – 01 लाख रुपये ) की खरीद घटना से 02 दिन पहले किया गया, जिसके क्रय हेतु मृतक की पत्नी के IDBI के ATM card का प्रयोग किया गया है।
घटना में शामिल तीसरे अपराधी निशांत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। विधि-सम्मत कारवाई पूर्ण करते हए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की करवाई की जा रही है।