पुलिस अधीक्षक श्री विशाल शर्मा, पूर्णिया के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे अभियान में पूर्णियाँ पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल हुई है, शराब तस्करो के खिलाफ पूर्णियाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही करते हुये कुख्यात शराब तस्कर रंजन जयसवाल को अन्य 2 शराब तस्कर के साथ गिरफ्तार किया है।
विदेशी शराब के साथ कुल- 03 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ;-
- रंजन जयसवाल पिता – स्व०- दिनेश जयसवाल साकिन – कदमा , थाना- राजेपुर जिला- पूर्वी चम्पारण।
- बुध्दन यादव पिता- स्व०- शिव मंगल यादव , साकिन – सिमरा, थाना तिरकौरिया जिला- पूर्वी चम्पारण।
- विकाश कुमार केशरी पिता- स्व- शिव संभु केशरी साकिन – एकौना, थाना चोरमा जिला पूर्वी चम्पारण।
बरामदगी ;-
- 10 चक्का ट्रक संख्या- UP 78 BT 0099
- Beleno nexa car no- BR 06B H 2072
- Royal mansion gold whiskey 750 ml 240 bottel कुल मात्रा -180 लीटर
- Royal mansion gold whiskey -180 ml 3888 bottle = कुल मात्रा – 699.840 लीटर
- Tuborg beer -500 ml 4800 bottle = कुल मात्रा -2400 लीटर
- Hayward 5000 beer -500 ml 4800 bottle = कुल मात्रा-2400 लीटर
7.Heineken beer (Holand made ) -500 ml 24 bottle = कुल मात्रा -12 लीटर
- blender pride whiskey – 750 ml 12 bottle = कुल मात्रा – 09 लिटर
कुल- 5700 .84 /- लिटर ( Total carton – 503, Total bottle -13764 )
प्राथमिकी ;- डगरुआ थाना कांड सं- 95 / 19, दिनांक- 15.06.19 , धारा – 272/273 भा० द० वि० एवं 30 ए 41/47 बिहार मधनिषेद एवं उत्पाद अधि – 2016
मामले की संछिप्त विवरणी :-
पूर्णिया, पुलिस अधीक्षक श्री विशाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में मद्यनिषेद अभियान के क्रम में सघन वाहन चेकिंग एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में गुप्त सुचना मिली की शराब का अन्तराज्जीय तस्कर रंजन जयसवाल शराब का बड़ा खेप लेकर NH – 31 होकर निकलने वाले है। प्राप्त सुचना के अलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गिरफ्तारी एवं शरबा बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
गठित पुलिस टीम के सदस्यो के द्वारा दिनांक- 15.06.19 को सुबह करीब 06:00 बजे घेरा डाल कर शराब तस्करो को दबोचने हेतु पुलिस तैयार थी। इसी बीच Beleno nexa car no- BR 06B H 2072 से आ रही कुख्यात शराब तस्कर 1. रंजन जयसवाल एवं 2. विकाश केसरी के गाड़ी रुकवा कर पकड़ा गया, पकड़ाये तस्कर विकाश केसरी द्वारा पुलिस को छोड़ने के ऐवज में 600,000 /- (6 लाख) रूपये देने का प्रलोभन पुलिस टीम को दिया गया, जिससे यह स्पस्ट है की शराब तस्करी से शराब तस्करो के द्वारा काफी धन / सम्पत्ति अर्जित किया गया है।
शराब तस्करो द्वारा स्वीकार किया गया कि पीछे से 10 चक्का ट्रक से उनका बड़े खेप में अवैध शराब लाया जा रहा है। NH -31 पर ही घेरा डाल कर 10 चक्का ट्रक संख्या UP 78 BT 0099 को तस्करो के कुल 5700.84 लिटर शराब सहित ट्रक चालक बुध्दन यादव को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के क्रम में शराब तस्करो द्वारा बताया गया की अवैध शराब का यह बड़ा खेप अरुणाचल प्रदेश के होलंगी बोटलिंग प्लॉट से लेकर चकिया पूर्वी चम्पारण ले जाय जा रहा था, तस्करो के पास से भूटान ले जाने से संबंधित फर्जी कागजात भी बरामद हुए है।
विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य में पूर्णतः प्रतिबंधित शराब एवं ट्रक को विधिवत जप्त करते हुए रंजन जयसवाल 2. बुध्दन यादव 3. विकास कुमार केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कांड में कुल 10 नामजद अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा सभी गिरफ्तार तस्करो के चल एवं अचल सम्पति की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है की गिरफ्तार शराब तस्कर रंजन जयसवाल का बीते मार्च माह में भी अवैध शराब का बड़ा खेप (5400 लीटर ) डगरुआ थाना कांड संख्या- 33/19 दिनांक -05/03/19 , धारा – 420/272/273 भा० द० वि० के अंतर्गत बरामद किया गया था, जिसका यह नामजद अभियुक्त है।