पूर्णियाँ : सघन वाहन जाँच अभियान से वाहन चालकों के बीच मचा हड़कंप

0
411
- Advertisement -

प्रफुल्ल सिंह

जिले के सरसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की संध्या सरसी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। संध्या को इस जाँच में शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार ने बताया कि अनुमंडल के तीनों थाना क्षेत्र में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाइक चालको से संबंधित कागजात, लाइसेंस, हेलमेट, जूते इत्यादि की जाँच की जा रही है। इसके अतिरिक्त बड़ी गाड़ियों की डिक्की खोल कर भी जाँच की जा रही है। इस जाँच में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि एवं कादरगंज मोड़ के समीप सरसी पुलिस के साथ अनुमंडल पदाधिकारी खुद कमान संभालते हुए वाहन जाँच कर रहे थे। इस जांच टीम में सरसी पुलिस के जेएसआई मुकेश कुमार, हिमाचल तिवारी के अतिरिक्त हवलदार कुतुबुद्दीन खान, सिपाही रंजन कुमार इत्यादि पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

- Advertisement -