पूर्णियाँ जिले के मधुबन एवं मोहनियाँ में राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान समिति का गठन

0
64
- Advertisement -

जानकीनगर (पूर्णिया): श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु पंचायत निधि संग्रह अभियान समिति के गठन को लेकर मंगलवार को राम जानकी मंदिर परिसर मधुबन और राम जानकी परिसर मोहनियाँ चकला में बैठक किया गया।

जानकीनगर मंडल संयोजक दुर्गानन्द सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हमारे अराध्य हैं। श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाला भव्य मंदिर भारतीय गौरव और संस्कृति का प्रतीक है। श्रीराम मंदिर से हमसब का आत्मीय जुड़ाव हो, इसलिए देशभर से निधि संग्रह का अभियान मकर संक्रांति 15 जनवरी से माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलेगा। एक-एक घर पहुँच कर निधि संग्रह किया जायेगा।

- Advertisement -

उन्होंने मधुबन पंचायत निधि संग्रह अभियान समिति की घोषणा करते हुए कहा कि संयोजक गुंजन शर्मा, सह संयोजक चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष असीम आनंद, सदस्य रोहित कुमार, राजा पासवान, शंभू मल्लाह, चंचल कुमार, नागेश्वर मंडल, पप्पू शर्मा, गरीबी ऋषि, रामानंद पासवान, चंदन राम, अरूण कुमार यादव, शंभू दास, रंजीत कुमार महतो, महेन्द्र शर्मा, वकील शर्मा, मनोज कुमार, रमेश कुमार, विजय साह, शंभू यादव, अमोद पासवान, मनोज यादव एवं तपेन्द्र ऋषि होंगे।

वही दूसरी ओर मोहनियाँ चकला के राम जानकी परिसर में बैठक कर पंचायत निधि संग्रह अभियान समिति की घोषणा करते हुए कहा कि संयोजक अजय कुमार भगत, सह संयोजक प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार निराला, सदस्य श्याम यादव, हरि ठाकुर, पशुपति पासवान, कुंदन कुमार, भूपेन्द्र मल्लाह, राजकुमार मल्लाह, मनोज मंडल, राजकुमार महतो, गणेश प्रसाद यादव, रामानंद यादव, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, विजय कुमार साह, बबलू कुमार साह, सुपेन्द्र कुमार शर्मा, बमबम कुमार, कैलाश कुमार, विजय साह, राजकिशोर राम, राजेश कुमार झा, नरेश यादव, शंभू पासवान, मनीष कुमार भगत, सुरेन्द्र पौद्दार, संतोष कुमार झा, बीरबल कुमार एवं अंकित कुमार होंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समिति का और विस्तार किया जायेगा। इस मौके पर सह संयोजक यशोधर्मा झा, कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद, समिति सदस्य अनिल कुमार दास, सुभाषचंद्र गुप्ता, दिनेश प्रसाद साह, चन्द्रेश्वरी राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

 

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ

- Advertisement -