पूर्णियाँ : सहयोग संस्थान का शिक्षा जागरूकता के तहत पुस्तक दान।

0
39
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ।

जिले के नगर प्रखंड के मुगल टोली मध्य विद्यालय के प्रांगण में सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह के द्वारा शिक्षा जागरूकता का आयोजन कर विद्यालय को पुस्तक दान दिया गया। इस अवसर पर डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए, शिक्षा के महत्व को बताया और हमेशा गुरुओं का सम्मान करने का आग्रह छात्रों से किया।

- Advertisement -

शिक्षकों को भी विद्यादान करने हेतु और जागरूक किया। शिक्षकों को कंप्यूटर आईटी एवं सामान्य ज्ञान सामान्य विज्ञान की पुस्तकें भेंट किया ताकि अधिक-से-अधिक छात्र ज्ञान अर्जन कर सके। साथ ही लोगों को भी पुस्तक दान के प्रति जागरूक किया और कम-से-कम एक-एक पुस्तक सबों को दान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विद्यादान से बढ़कर दुनिया में कोई दान नहीं है।

अगर एक व्यक्ति शिक्षित होता है, तो समाज शिक्षित होता है और समाज की सोच शिक्षित होता है, तो समाज के साथ ही देश सफल होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक, सभी सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षक साकिब आलम का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा। डॉक्टर सिंह ने आगे कहा कि निकट भविष्य में और पुस्तक दान करूंगा और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास करूंगा, कार्यक्रम के दौरान संस्थान सदस्य अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।

- Advertisement -