पूर्णियाँ : संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

0
155
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णियाँ

दिनांक 26 नवंबर 2019 को संविधान दिवस के अवसर पर सहयोग डोमेन स्किल सेंटर के प्रांगण में सहयोग के अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह के द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को बताया।

- Advertisement -

साथ ही भारतीय संविधान की गरिमा और अच्छाई के बारे में छात्र-छात्राओं को समझाया। डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने कहा
संविधान दिवस (26 नवम्बर) के बारे में बताते हुए कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया गया। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।

आंबेडकरवादी और बौद्ध लोगों द्वारा कई दशकों पूर्व से ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवम्बर को “संविधान दिवस” मनाया गया। 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षक आशा कुमारी, डॉ सतीश कुमार, डॉ आकाश कुमार, डॉ राजेश कुमार गोस्वामी एवं सदस्य राहुल कुमार शर्मा, मनी गोस्वामी के साथ अनेक छात्रों ने अपना सराहनीय सहयोग किया।

- Advertisement -