जानकीनगर (पूर्णिया): श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु निधि संग्रह के लिए रामपुर तिलक के महर्षि मेंहीं संतमत मंदिर परिसर में रविवार को पंचायत निधि संग्रह अभियान समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों का बैठक किया गया।
मौके पर जानकीनगर मंडल निधि संग्रह अभियान समिति के संयोजक दुर्गानन्द सिंह ने कि श्रीराम जन्मभूमि हमारे राष्ट्र की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सर्वसम्मति से कार्यसमिति की घोषणा करते हुए कहा कि संयोजक कमलेश्वरी मंडल, सह संयोजक अजय कुमार, कोषाध्यक्ष विवेकानंद जयसवाल, सदस्य रामकृष्ण मानस, चन्द्रशेखर कुमार, शंकर महतो, शैलेश महतो, ब्रजेश कुमार, बुटन ऋषि, मिथुन कुमार, शत्रुघन कुमार, सत्य नारायण शर्मा, जवाहर महतो, धनेश्वर कुमार, रामाशंकर महतो, रंजीत सिंह, गंगा प्रसाद महतो, लाल किशोर महतो, दिलीप कुमार साहब, उदित नारायण मंडल, छोटू कुमार जयसवाल, विपिन कुमार यादव एवं त्रिलोकी महतो होंगे।
उन्होंने कहा कि यह पंचायत निधि संग्रह अभियान समिति मकर संक्रांति 15 जनवरी से लेकर माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक एक-एक पहुँच कर निधि संग्रह करेंगे। मौके पर कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद, वीरो महतो, देव नारायण महतो, टुनटुन कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ