शपथ– श्री राम सेवा संघ अपने किसी भी कार्यक्रम में नहीं करेगा, प्लास्टिक का उपयोग।

0
282
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णियाँ

विश्व में पर्यावरण को लेकर दुनिया चिंतित है और तरह-तरह के उपाय ढूंढे जा रहे है। भारत में भी सरकार द्वारा प्लास्टिक के उपयोग पर कई तरह से रोकथाम की कार्यवाही की जा रही है। 2 अक्टूबर को संभवतः भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्लास्टिक के विषय में भी कुछ घोषणाओं के होने की चर्चा है। समाज के कई सारे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण विभाग तथा वन विभाग इत्यादि द्वारा भी प्लास्टिक के रोकथाम के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता आये और प्लास्टिक का उपयोग कम-से-कम हों, जिससे विश्व पर्यावरण को सुरक्षा कवच के अंदर रखा जा सके।

- Advertisement -

पूर्णिया की प्रसिद्ध संस्था “श्री राम सेवा संघ” भी अपने कई अचरज भरे कार्यों से एक अलग ही प्रतिष्ठा पाती रह है। श्री राम सेवा संघ के 51 सदस्यों ने एक साथ पॉलिटेक्निक शिव मंदिर स्थित ग्राउंड में शपथ लिया कि “श्री राम सेवा संघ द्वारा किए जाने वाले किसी भी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जायेगा” चाहे वह श्री राम सेवा संघ द्वारा किया जाने वाला देव-दीपावली हो या हर महीने बड़ा मंगलवार मनाने का पर्व हो अथवा देवघर के रास्ते कटोरिया में 1 महीने तक कांवरियों की सेवा के लिए चलने वाला शिविर हो। अब कहीं भी यह संस्था प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगी। संघ के संचालक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि देव दीपावली में 10,000 से ज्यादा थरमोकोल के पैकेट में प्रसाद बांटे जाते थे, लेकिन अच्छा नहीं लगता था कि हम थर्मोकोल के बर्तन में प्रसाद का वितरण करते हैं। कटोरिया में भी पानी की बोतल या भोजन की थाली या पीने के पानी का गिलास, चाय का गिलास इत्यादि का प्रयोग किया जाता है वह भी नहीं किया जाएगा। इस स्थान पर भरसक प्रयास किया जाएगा कि कागज,पत्ते,कूट और मिट्टी के बर्तन का ही हमारी संस्था द्वारा किसी भी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में प्रयोग किया जाय। संघ के सदस्यों ने हाथ-से-हाथ लगाकर शपथ लिया कि हम अब इस काम को अंजाम देंगे और समाज को संदेश देंगे कि आप लोग भी प्लास्टिक का उपयोग ना करें और अपने देश के साथ-साथ वैश्विक पर्यावरण को बचाकर विश्व की रक्षा करें।

संकल्प लेने वाले सदस्यों में राणा प्रताप सिंह, राहुल राज, तपेश भारती, यशंवत कुमार, राजु चक्रवर्ती, विवेक शर्मा, सूरज राॅय, प्रकाश झा, श्रवण चौधरी, अमित साह, राजु पाॅल, शुभम् वर्मा, नीरज कुमार, कुंदन मंडल के साथ अन्य सदस्य शामिल थे।

- Advertisement -