पूर्णिया : स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सैकड़ो महिलाओं ने लगाई दौड़।

0
189
- Advertisement -

प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोसी की आस@पूर्णिया

- Advertisement -

आज दिनांक 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजे “वर्ल्ड पिंकथॉन डे” के अवसर पर “आई स्पोर्ट्स” के सौजन्य से महिलाओं की दौड़ व वॉक प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कटिहार मोड़ स्थित के पी एक्सटेंशन में इसका आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ में अधिकतर महिलाओं के अलावे युवा पुरुष व बच्चे भी शामिल हुए। चार किलोमीटर की इस दौड़ में शहर के कई व्यवसायी, समाजसेवी व डॉक्टरों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का हौसला देखते ही बन रहा था। “पिंकथान डे” के अवसर पर नीले वस्त्र में प्रतिभागी दौड़ रहे थे तो बहुत सारे प्रतिभागी वॉकिंग भी कर रहे थे। जगह-जगह पर पानी व जूस की व्यवस्था की गई थी। हर मोड़ पर वॉलंटियरों को तैनात किया गया था व डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी।

पूर्णिया नगर निगम के मेयर सविता सिंह व डिप्टी मेयर विभा कुमारी भी शामिल हुई।

इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली संस्थाओं में आकांक्षा डांस ग्रुप ने अपना खासा योगदान दिया और सभी प्रतिभागियों को दौड़ समाप्त होने के बाद इस संस्था द्वारा “जुमा” (म्यूजिक के साथ व्यायाम ) करवाया गया। इस दौड़ान आकांक्षा डांस ग्रुप के डायरेक्टर राजू जी व उनके सहयोगियों का सबको व्यायाम करवाना लोगों में उत्साह का संचार कर गया।

सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा टीशर्ट उपलब्ध करवाया गया था, जिसे पहनकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। दौड़ समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों को मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा मेडल प्रदान किया गया था।

“पिंकथान” की ब्रांड एंबेसडर निमिषा सिंह ने इस मौके पर कहा कि मिलिंद सुमन द्वारा स्थापित यह संस्था महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति अति गंभीर तथा जागरूक है। संस्था द्वारा आह्वान किया गया है कि सौ दिनों तक विभिन्न प्रदेशों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। बिहार में पटना और सिवान के अलावे पूर्णिया में ही यह कार्यक्रम हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में अब यह आवश्यक हो गया है कि हम किसी-न-किसी रूप में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो चाहे वह बच्चे बच्चियां हो या महिला हो या पुरुष। हम लोगों ने या हमारी संस्था ने महिलाओं के प्रति एक संवेदनशील जागरूकता का अभियान चलाया है। उनके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जो लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं यहां महिलाओं की इतनी भीड़ देखकर काफी उत्साहित हुई की महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हैं। उन्होंने पूर्णिया की मेयर व डिप्टी मेयर सहित भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं व्यवस्थापको का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर शहर के कई गणमान्य पिंकाथन के सहयोगी ब्रांड एम्बेसडर विनय चौरसिया सुषण कुंडू के अलावे नितेश सिंह, पंकज नायक, निशांत कुमार, डाक्टर अरविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह, अमित सिन्हा इत्यादि मौजूद थे।

- Advertisement -