बनमनखी(पूर्णियाँ) : विश्व कल्याण और राष्ट्र रक्षा हेतु विश्व हिन्दु परिषद गढ बनमनखी में विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आज दिनांक तेरह अक्तूबर मंगलवार को हिन्दुत्व की विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के धनी कहे जाने वाले विश्व हिन्दु परिषद गढ बनमनखी में प्रातः दस बजे राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया।
जहाँ हवन कर आहुति दी गयी साथ ही साथ बजरंग दल मातृशक्ति की माताएँ और दुर्गा वाहिनि की बहनों द्बारा इग्यारह बार हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ साथ आरती और जयकारा के साथ राष्ट्र भक्ति के भाव में सभी कार्यकर्ता भरे हुए दिखाई दिए।
बजरंग दल बनमनखी के कार्यकर्ताओं द्बारा महाप्रसाद हलुआ और पुरी कि वितरण भक्तों में किया गया। यज्ञ की अध्यक्षता कर रहे श्री तिवारी ने बताया कि ये हवन राष्ट्र की बाहरी सीमा पर रक्षा कर रहे सिपाहियों और राष्ट्र के तरक्की और हिन्दुत्व की रक्षा हेतु आयोजन की गयी है। वही बजरंग दल नगर संयोजक उज्जवल कुमार ने विहिप और बजरंग दल के माध्यम से अयोध्या की भांति ही काशी और मथुरा में अवैध मौजूद अवैध कब्जा को जल्द से जल्द समाप्त करने को कहा।
उक्त राष्ट्र रक्षा हवन यज्ञ में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख जवाहर झा और अमरनाथ सिंह उपस्थित थे। साथ ही हवन यज्ञ को सफल बनाने हेतु विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, प्रखंड मंत्री सुधीर यादव, विहिप के राम कुमार यादव, प्रखंड सह मंत्री नवीन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री कांत तिवारी, उज्जवल कुमार, मोनू सिंह, राधेश्याम गुप्ता, पवन तिवारी, डा कृष्णा कुमारी, शशि शेखर कुमार, इन्द्र नारायण यादव, भूवन सिंह, सहित बजरंग दल, मातृत्व शक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रफुल्ल कुमार सिंह
कोशी की आस@पूर्णियाँ