20 मार्च से सहरसा व पटना के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस की समय सारणी में परिवर्तन,अब 4 घंटे में होगी सफर

0
1316
- Advertisement -

पूर्व मध्य रेल 20 मार्च, 2020 से 12567/12568 सहरसा-पटना राज्य रानी एक्सप्रेस के समय सारणी में परिवर्तन कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि समय सारणी बदलने से पहले के मुकाबले अब कम समय लगेगा। समय सारणी बदलने से सहरसा-पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस के ठहराव समय में परिवर्तन किया जा रहा है ।

20 मार्च से गाड़ी संख्या 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस सहरसा से 06.15 बजे के बजाय 07:15 बजे खुलकर 11:15 बजे पटना पहुंचेगी। वर्तमान में यह ट्रेन सुबह 06:15 बजे सहरसा से खुलती है और 11:30 बजे पटना पहुँचती है। अर्थात सहरसा से 01 घंटा बाद में चलकर भी पटना 15 मिनट पहले पहुचेगी। यानी सहरसा से पटना आने में अब 01 घंटा 15 मिनट समय की बचत होगी ।

- Advertisement -

इसी प्रकार दिनांक 20 मार्च से गाड़ी संख्या 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस पटना से 12.30 बजे खुलकर 16:30 बजे ही सहरसा पहुंच जाएगी। वर्तमान में यह ट्रेन 12:30 में पटना स्टेशन से खुलती है और शाम को 17:15 बजे सहरसा पहुचती है। अर्थात पटना से सहरसा जाने में पहले की तुलना में 45 मिनट समय की बचत होगी ।

विस्तृत जानकारी नीचे संलग्न है:-

- Advertisement -