सहरसा जहाँ शहर के शिवपुरी वार्ड नं० 14 निवासी साधना देवी, बौआ सिंह, पिन्टू सिंह एवं मिथलेश यादव के घर अज्ञात चोरों एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों का सामान चोरी कर चलते बने।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष राजमणि सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच में जुट गए। पीड़ित साधना देवी ने बताया कि उनके पति संदीप कुमार जमशेदपुर में टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं और वो यहाँ अकेले रहती है। बीते रात वो कुछ काम से मुहल्ला स्थित अपने रिश्तेदार के यहाँ गयी थी। जहां रात ज्यादे हो जाने के कारण वहीं सो गई। सुबह जब वापस घर आई तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।
उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे गोदरेज को तोड़कर लाखों के सोना एवं चाँदी की जेवरात, मोटर व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं अगल-बगल के तीन घरों से मोटर व साईकिल की चोरी हुई है। वहीं एक रात एक साथ चार घरों में हुई चोरी से आसपास के लोग दहशत में हैं।
वहीं मामले के संदर्भ में मुख्यालय डीएसपी बृजनन्दन मेहता ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक साथ चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा