- Advertisement -
राजेश कुमार नवहट्टा सहरसा
नवहट्टा, झरबा निवासी उपेंद्र दास व मोहन दास के पुत्र के सड़क दुर्घटना मृत्यु के बाद गावं समाज मे शोक की लहर छा गई। अकाल मृत्यु के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटना पर अंचलाधिकारी ने दोनो मृतक के परिजन को आपदा विभाग से मुवावजा राशि देने की बात कही। दुर्घटना पर क्षेत्रिय जिप सदस्य रोजी खान, पंसस कमल गुप्ता, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष पंकज पाठक, कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, पंचायत के पूर्व मुखिया मंजू देवी, मुखिया श्रीशरण यादव, मंसूर खान, खुर्शीद आलम, राहुल मुखिया, ललन यादव, सहित दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दुख की घड़ी में धैर्य बढ़ाया।
- Advertisement -
- Advertisement -