अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनी अधिवक्ता संगीता सिंह

0
462
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

जिला मुख्यालय के पंचवटी चौक निवासी अधिवक्ता संगीता सिंह को क्षत्रिय समाज व राष्ट्र संगठन में किये जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुये अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजमणि सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

- Advertisement -

इसप्रकार अधिवक्ता संगीता सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का महिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय महामंत्री ने विश्वास जताते हुए है कहा कि आप पहले की तरह क्षत्रिय समाज, देश व धर्म हित के लिये कार्य करते रहेंगें। आप से आशा है कि आप तन,मन और धन से क्षत्रिय समाज व राष्ट्र संगठन की सेवा करते रहेंगें। हम आपसे आशा करते है कि संविधान की गरिमा एवं दायित्व का निर्वहन करते हुये संगठन की गरिमा व अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। वहीं अधिवक्ता संगीता सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री सहित संगठन के अन्य अधिकारियों के प्रति नियुक्ति को लेकर खुशी जाहिर की और संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -