रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा
युवाओं में अपनी एक खास पहचान रखने वाले युवा अमित वर्मा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ सहरसा के अतिथि गृह में लोजपा का सदस्यता ग्रहण किया। जिला प्रभारी सहित अन्य ने सभी का फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। अमित ने बताया कि वो अपने दर्जनों साथियों के साथ लोजपा के साथ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि जहाँ हम रहेंगे मजबूती से उस पार्टी का झंडादार बन कर रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे साथ कई और पार्टी के भी कार्यकर्ता बहुत जल्द लोजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सिरकत करने आये जिला प्रभारी सतेन्द्र कुमार नायक के समक्ष अपने दर्जनों साथियों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण किये। लोजपा उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौपेंगी इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौपेंगी। अमित ने कहा कि वो युवा नेता चिराग पासवान के सपनों को साकार करने में अपना अहम भूमिका निभाएंगे।
मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष झा, प्रधान महासचिव राजीव सिंह राजू, महिला प्रकोष्ठ की सरिता पासवान, दलित सेना जिलाध्यक्ष रामविनय पासवान, युवाध्यक्ष पवन यादव, छात्र अध्यक्ष संदीप कुमार, नगर अध्यक्ष अभिमन्यु यादव, सलखुआ अध्यक्ष आलोक भारती, महिषी अध्यक्ष सुकन पासवान, प्रदीप पासवान, बलराम पासवान, साहेब पासवान, अजीत पासवान, विवेक झा, शंभू सिंह, पंकज, प्रणव, आयुष, दीपक, सहित अन्य मौजूद रहे।