रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा
जब आप किसी कार्य को हद से ज्यादा चाहते हैं। तो कुदरत भी आपका साथ देने के लिये कदम बढ़ाने लगता है। कुछ ऐसा ही सिमरी बख्तियारपुर के सामाजिक कार्यकर्ता के साथ हुआ। सिमरी बख्तियारपुर के कोशी रक्तदानी महादानी टीम के संस्थापक विष्णु कुमार के विवाह की तीसरी वर्षगांठ पर, पत्नी निभा कुमारी ने अपना नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर भेंट स्वरूप दिया। विष्णु कुमार भी अपना नेत्रदान पूर्व में ही कर चुके हैं।
साथ ही अन्य लोगों को भी नेत्रदान/अंगदान के लिये प्रेरित करते हैं। जिनके अभियान से प्रेरित होकर उनकी जीवन संगिनी भी आज अभियान संगिनी बन गई है। ज्ञात हो कि विष्णु कुमार सहरसा जिले में रक्तदान, पर्यावरण एवं अंगदान की जागरूकता मुहिम अपनी संस्था कोशी रक्तदानी महादानी टीम द्वारा लगातार चला रहे हैं। साथ ही दधीचि देहदान समिति सहरसा के कार्यकारिणी सदस्य भी है। इनके द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्य हेतु इन्हें हाल ही में बिहार रत्न सम्मान सहित कई स्तरों से सम्मानित किया जा चूका है।
निभा कुमारी के इस कदम की सराहना दधीचि देहदान समिति सहरसा के संयोजक सुधीर्ण राजहंस, लाजवंती झा, रौशन भगत, मो0 महताब आरिफ, कोशी रक्तदानी महादानी से सुभाष चंद्रा, उदित कुमार, सोनू कुमार, सन्नी श्रीवास्तव, नितेश सिंह, जीतेन्द्र कुमार आदि ने बधाई देते हुये सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की।