रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा
अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के निरक्षण हेतु अचानक अलहे सुबह बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय सहरसा पहुँच गए। DGP के सहरसा पहुँचते ही पुलिस महकमे में हलचल मचा गयी। DGP ने सर्वप्रथम सदर थाना का निरिक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद जिले के सारे पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी ऑफिस में समीक्षा बैठक की, जिसमें जिले के तमाम पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए। यह समीक्षा बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। वहीं मीडिया से मुखातिब होते डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था निरक्षण हेतु सहरसा दौरे पर आया हूँ।
जब उनसे खगड़िया में पिछले वर्ष शहीद हुए सरोजा के लाल जाबांज थानाध्यक्ष आशिष कुमार सिंह की हत्यारे गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जल्द अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। मौके पर DIG सुरेश चौधरी, SP राकेश कुमार, SDPO प्रभाकर तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर SDPO मृदुला कुमारी सहित कई थाना के थानाध्यक्ष व पुलिस बल मौजूद रहे।